Jabalpur News: RDVV कर्मचारी संघ ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, दो घंटे ठप रहा काम...नारेबाजी से गूंजा कैंपस

Jabalpur News: RDVV Employees Union opened a front against the administration, work was stalled for two hours... the campus echoed with slogans

Jabalpur News: RDVV कर्मचारी संघ ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, दो घंटे ठप रहा काम...नारेबाजी से गूंजा कैंपस

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने आज विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलती हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया है कि एक सप्ताह तक दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं किया तो पूर्ण रूप से कामकाज ठप कर दिया जाएगा। इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है।

संघ महासचिव राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को पूर्व में एक पत्र सौंपा था। जिसमें प्रमुख रूप से कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण के निरणकरण से जुड़ी समस्याएं थीं। इसके अलावा कर्मचारियों के जर्जर आवासों की बरसात पूर्व मरम्मत, समयमान वेतनमान से बंचित कर्मचारियों को उसका लाभ यथा शीघ्र दिए जाने सहित अन्य मांगे शामिल थी।

संघ द्वारा दिए गए पत्र का कोई निराकरण नहीं किया गया। उल्टा कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों से जुड़ी फाइलें जो कि शासन को भेजी जानी थीं, उन्हें शासन से अभिमत लेने के नाम पर अटका दिया गया है। जिसके चलते सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को आर्थिक नुकासान भी झेलना पड़ रहा है।

जिसके चलते विगत दिनों हुई कर्मचारियों की आमसभा में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये के खिलाफ आंदोलन की राह पर जाना होगा। आज से कर्मचारी एक सप्ताह तक कर्मचारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। वहीं 23 जून तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार कर देंगे।